पूर्व पीएम की पोती मिली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व दहेज का आरोप – Nikhil Chetna

पूर्व पीएम की पोती मिली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, ससुराल वालों पर लगाया मारपीट व दहेज का आरोप

देहरादून 21 मई 2023 : पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह  की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.

अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर ही उन्होंने सीएम धामी से मिलीं. सीएम ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए.

सीएम धामी ने कहा कि प्रभवशाली जांच को प्रभावित नहीं कर पाएंगे. साथ ही अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा है. गौरतलब है कि पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. अंद्रीजा मंजरी ने मारपीट, गाली-गलौज और मारने के आरोपों में ससुराल पक्ष के कई लोगों पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

अंद्रीजा मंजरी के पति अरकेश नारायण सिंह देव बोलनगीर के राजपरिवार से हैं. इनके परदादा आरएन सिंह देव ओडिशा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. इसके अलावा अरकेश नारायण सिंह देव के भाई सांसद हैं. इनका घर देहरादून में भी है. अंद्रीजा मंजरी और अरकेश नारायण सिंह देव की शादी साल 2017 में बड़ी धूमधाम से हुई थी. इसके बाद से ही दोनों देहरादून के थाना राजपुर स्थित बंगले में रहते हैं लेकिन दोनों पक्षों की तरफ से अब पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसपर पुलिस जांच में जुटी है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है. वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से सुर्खियों में है. अब देखना होगा कि इसपर आगे किस तरह से पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाती है.

इससे पहले अंद्रीजा मंजरी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की थी. अंद्रीजा मंजरी ने आरोप लगाया था कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं. इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है. साथ ही उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है. दूसरी तरफ अरकेश नारायण सिंह देव ने आरोप लगाया था कि अंद्रीजा मंजरी उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं. इसके अलावा वह 100 करोड़ रुपये और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं. यह देने पर ही उन्होंने सहमति से तलाक देने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।