काले कपड़ों में संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर लगे नारे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए संसद से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। ऐसे में संसद परिसर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तमाम कांग्रेसी सांसद काले कपड़ों में दिखाई दिए।

कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो सामने आया। जिसमें कांग्रेस सांसद ‘जीएसटी वापस लो, वापस लो’ के नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने ट्वीट किया कि महंगाई के खिलाफ आवाज़ उठाने…आओ मिलकर साथ चलें। संसद से सड़क तक…भाजपाई नाकामी के खिलाफ।

इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। इसी बीच कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हम राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। उनका कहना है कि धारा 144 सीआरपीसी लगाई गई है और वे हमें विरोध करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी सांसद खुद को गिरफ्तारी के लिए पेश करेंगे। हम आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों के मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं।

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि यह विरोध महंगाई और अग्निपथ को लेकर है। मूल्य वृद्धि सभी को प्रभावित करती है। एक राजनीतिक दल के रूप में और निर्वाचित प्रतिनिधियों के रूप में हम लोगों के बोझ और भय की शिकायतों को आवाज देने के लिए बाध्य हैं। हम यही कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि आज लोग महंगाई से कुचले जा रहे हैं, देश में संकट है। लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत की हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।