केएल राहुल और जडेजा की साझेदारी से भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 16 के स्कोर पर 3 अहम विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद राहुल ने एक छोर से पारी को संभालते हुए लक्ष्य की तरफ लेकर जाने का काम किया, जिसमें उन्हें रवींद्र जडेजा का बखूबी साथ मिला. राहुल ने जहां 75 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं जडेजा ने भी नाबाद 45 रन बनाए.

इस पहले वनडे मैच के दौरान काफी सारे उतार-चढ़ाव भरे पल भी देखने को मिले. 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 5 के स्कोर पर जहां अपना पहला विकेट इशान किशन के रूप में गंवा दिया. वहीं इसके बाद 16 के स्कोर पर टीम को 2 बड़े झटके विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रूप में लगे जिनको लगातार 2 गेंदों पर मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजने का काम किया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे लोकेश राहुल ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले 10 ओवरों में स्कोर को 39 रनों तक पहुंचाया. गिल इसके बाद 20 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. यहां से कप्तान राहुल को कप्तान हार्दिक पांड्या का साथ मिला और दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी सिर्फ 55 गेंदों में करते हुए टीम को मैच में वापस लेकर आने का काम किया.

टीम इंडिया इस मैच में 83 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा ने राहुल के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाने का क्रम जारी रखा. दोनों ने खराब गेंदों को जहां बाउंड्री लाइन के पार भेजा वहीं अच्छी गेंदों पर 1 या 2 रन लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को किसी तरह से वापसी का कोई मौका नहीं दिया. दोनों के बीच में 6वें विकेट के लिए मैच विनिंग 108 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 39.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 3 जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।