बहुत दिनों बाद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली में बीते पांच दिनों बाद बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर खराब दर्ज किया गया है. राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में 223 रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए दिल्ली की जनता को बधाई दी कि दुनिया के 10 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गई है, उसमें अपनी दिल्ली शामिल नहीं है. इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार की पीठ भी थपथपाई. वहीं बीजेपी ने केजरीवाल के इस ट्वीट का झूठा करार दिया है.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि बहुत दिनों बाद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है. दिल्लीवालों की कोशिशें धीरे-धीरे रंग ला रही है. बधाई हो दिल्ली. बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उनके ट्वीट को रीट्वीट कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट किया- आपके नेतृत्व वाले कुशासन में आज भी दिल्ली प्रदूषण के क्षेत्र में 2 नंबर पर बनी हुई है. कृपया झूठ फैलाकार जनता को गुमराह न करें. अगर 8 साल में प्रदूषण के ऊपर कोई ठोस नीति बनाई होती तो आज जनता को साफ हवा के लिए तरसना ना पड़ता.एक अन्य बीजेपी नेता आशीष सूद ने भी ट्वीट किया- अरविंद केजरीवाल जी, जरा रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स देख लें. आपको अंदाजा हो जाएगा कि दिल्लीवाले कैसी दमघोंटू हवा में जी रहे हैं और अब तो ठंड भी खत्म हो रही है, फिर भी यहीं हाल है. आप इन करतूतों से दिल्ली वालों के जीवन के अधिकार का मखौल उड़ा रहे हैं.राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हवा की रफ्तार तेज के चलते प्रदूषण में कमी हो रही थी, लेकिन गुरुवार से हवा की रफ्तार कम होने लगी. यही वजह है कि प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी गई है. शादीपुर एरिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे अधिक दर्ज किया गया जो कि 329 AQI है. वहीं गाजियाबाद और नोएडा के प्रदूषण स्तर में भी वृद्धि हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।