कबाड़ से भरे एक गोदाम में लगी भीषण आग- अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

देहरादून|सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्वारना पुल के पास कबाड़ से भरे एक गोदाम में रविवार शाम आग लग गई। इससे गोदाम में भारी मात्रा में जमा कबाड़ जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने छह वाहनों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में गोदाम में चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में क्षेत्रवासी जमा हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पंहुची सेलाकुई अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बढ़ती देख सेलाकुई स्टेशन पर मौजूद तीन दमकल वाहन, डाकपत्थर से एक और देहरादून से दो दमकल वाहन मौके पर मंगवाए गए।

अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। इस बीच जेसीबी की मदद से फायर कर्मियों ने आग से जल रहे कबाड़ को अन्य कबाड़ से अलग किया।

फायर स्टेशन प्रभारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि गोदाम जनपद सहारनपुर के गंगोह निवासी शराफत का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोदाम के पास स्थित लोहे की वर्कशाप से चिंगारी निकलने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। टीम आग लगने के कारण और नुकसान की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।