जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश – Nikhil Chetna

जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा – जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय तथा बेस चिकित्सालय की प्रबंधन समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा समय समय पर अस्पताल संचालन को लेकर उठाए गए मामलों पर भी चर्चा की गई।
जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में सफाई की व्यवस्था, वार्डों में हीटर की व्यवस्था समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बनाए रखें। उन्होंने आवश्यक सामग्री की खरीद करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि अनुपयुक्त सामग्री की नीलामी कर उसका निस्तारण कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा निरंतर चालू रहे। इसके लिए उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि ब्लॉक वार रोस्टर बनाकर रोस्टर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक समय समय पर व्यवस्थाओं की अपने स्तर पर समीक्षा करते रहें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि जिस दवाई का पूरक अस्पताल में उपलब्ध हो, तो वह दवा बाहर से न लिखें। उन्होंने कहा कि डॉक्टर उपलब्ध दवाओं का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि उपलब्ध दवाई या इसका पूरक होते हुए भी डॉक्टर द्वारा बाहर से दवाई लेने को लिखा तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो कार्य रूटीन में चल रहे हैं, उनको निरंतर रखें तथा अनुमोदन की प्रत्याशा में कार्यवाही करते रहें।
बेस अस्पताल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ऑपरेशन थिएटर के संचालन को लेकर भी कार्यदाई संस्था एवं अस्पताल के अधिकारियों को कहा कि जो भी अवशेष कार्य हैं, उन्हें पूर्ण करते हुए ओटी का संचालन जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें।
बैठक में विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीएमओ डॉ आरसी पंत समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।