न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित कराने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

रूद्रपुर | जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शनिवार को जिला कार्यालय से ई-चैपाल के माध्यम से विकासखण्ड खटीमा के ग्राम पहेनिया की समस्याएं सुनी। ई-चैपाल में कुल 22 समस्याएं दर्ज हुई, जिसमें से 16 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ई-चैपाल में सर्वाधिक समस्याएं पीएम किसान सम्मान निधि, सामाजिक पेंशन, जल निकासी आदि से सम्बन्धित थीं। शब्बीर अहमद ने भू-माफियाओं द्वारा भूमि खरीद में धौखाधड़ी करने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को सम्बन्धितों के विरूद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की धनराशि भी वापस कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। सुशीला देवी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का दरवाजा क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने एक दिन के भीतर दरवाजा सही कराते हुए फोटोग्राफ उप जिलाधिकारी के नम्बर पर व्हाट्सअप करने के निर्देश सीडीपीओ को दिये।
मोले सिंह, मानवती देवी ने वृ़द्धावस्था पेंशन, कमला देवी, सुनीता देवी ने विधवा पेंशन स्वीकृत कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप पर आवेदन भरवाने के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए सभी पात्रों को पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये। मोले सिंह, श्रीमन्ती, रूस्तम सिंह, जगत सिंह, विजय सिंह, सुरजीत सिंह, नारायण सिंह, बाबू सिंह, रामचरण सिंह, मदन ने पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि प्राप्त न होने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों से मौके पर ही सम्बन्धितों के खातों की जांच कराई, जांच पर पाया गया कि किसानों के एक से अधिक खाते आधार लिंक होने के कारण किस्त की राशि दूसरे खातों में स्थानान्तरित हुई है, जबकि किसानों की केवाईसी न होने के कारण किस्त की राशि खातों में नहीं पहुॅच पाई है। जिलाधिकारी ने समस्या निस्तारण हेतु न्याय पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित कराने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही दुर्गेश सिंह आरसीसी रोड निर्माण, उग्रसेन ने रोड निर्माण आदि की मांग की।
ई-चैपाल में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, आईएएस ट्रेनी अनामिका, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी वीके वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।