सहारनपुर के केन्द्रीय अभिलेखागार में संरक्षित पंजीकृत अभिलेखों के संरक्षित रिकॉर्ड को निबंधन विभाग उत्तराखण्ड को हस्तगत कराया गया

देहरादून | जनपद सहारनपुर के केन्द्रीय अभिलेखागार में संरक्षित पंजीकृत अभिलेखों के संरक्षित रिकॉर्ड को निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर के अधिकृत अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा निबंधन विभाग उत्तराखण्ड के अधिकृत अधिकारियों / कर्मचारियों को अभिलेख हस्तगत कराये जाने की कार्यवाई की गई। कार्यालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून तथा कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन, उत्तराखण्ड के द्वारा जनपद सहारनपुर के केन्द्रीय अभिलेखागार में संरक्षित रिकॉर्ड के स्कैनिंग / डिजिटाईजेशन हेतु आयुक्त राज्य कर, मुख्यालय, उत्तराखण्ड जनपद देहरादून स्थित हॉल में स्थानान्तरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कार्यालय जिला निबंधक / अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा उक्त कार्य हेतु नामित कार्मिकों तथा एवं केन्द्रीय अभिलेखागार से राज्य उत्तराखण्ड के अभिलेखों को अलग कर क्रमवार व्यवस्थित किए जाने हेतु कार्यालय उप निबंधक प्रथम सदर सहारनपुर में कार्यरत प्रभारी रिकार्ड कीपर / कनिष्ठ सहायक निबंधन कनिष्ठ सहायक निबंधन द्वारा जनपद देहरादून से सम्बन्धित वर्ष 1958 से पूर्व के समस्त अभिलेखों को जिस रूप में उपलब्ध कराया गया उसी रूप में प्राप्त करते हुए उपनिबंधक प्रथम देहरादून, मुख्य निबंधन लिपिक, निबंधन लिपिक, आदि कार्मिकों, बाईण्डर द्वारा दिनांक 28.12.2022 से 30.12.2022 तक यथासम्भव सूचीबद्ध एवं व्यवस्थित किये जाने का कार्य किया गया। जनपद सहारनपुर में संरक्षित जनपद की तहसील देहरादून, तहसील मसूरी व चकराता के बही को सन्दूकों मे पैक किया गया। तदोपरान्त नामित कार्मिकों की उपस्थिति में उक्तानुसार सूचीबद्ध / व्यवस्थित अभिलेखों को 31 संदूक एवं 06 कार्टन में पैक कर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून के भूतल स्थित हॉल में 31 दिसंबर शाम 8:30 बजे सुरक्षित रखा गया तथा पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।