‘सही शिवसेना के साथ जुड़ रहे हैं लोग’, रामदास अठावले बोले- एकनाथ शिंदे का ग्रुप पड़ रहा है भारी

मुंबई। बॉम्बे नगर निगम (बीएमसी) चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती चली जा रही हैं। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं और पार्षदों को रोकने नाकामयाब साबित हुए हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि ठाणे, नवी मुंबई, डोंबिवली के बाद मीरा-भायंदर नगर निगम के कई पार्षदों ने उनका साथ छोड़ दिया है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना विश्वास जाहिर किया है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे की बढ़ती ताकत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ग्रुप भारी पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जगह-जगह से कॉर्पोरेटर (पार्षद) एकनाथ शिंदे के साथ जुड़ रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब उद्धव ठाकरे जी को भी एकनाथ शिंदे के साथ आना पड़ेगा। इतने लोग शिवसेना को छोड़कर सही शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के साथ जुड़ रहे हैं। एकनाथ शिंदे जी का ग्रुप भारी पड़ रहा है।

उद्धव को फिर लगा झटका

मीरा-भायंदर नगर निगम के 18 पार्षद एकनाथ शिंदे के ग्रुप में शामिल हो गए और उनके प्रति अपना विश्वास जताया। कुछ वक्त पहले मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि ठाकरे गुट के कई नेता उनके संपर्क में हैं।

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 बागी विधायकों ने प्रदेश की महाविकास अघाड़ी सरकार को मुश्किलों में ला दिया था। जिसके चलते उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ। इस सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद देवेंद्र फडणवीस के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।