प्रेमिका के घर से फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव

बिहार के मोतिहारी में एक शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटका बरामद हुआ है. शव बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी और लोगों की भीड़ लग गई. घटना पूर्वी चम्पारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है.

थाना के धुमनगर गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने फांसी के फंदे से लटकते युवक का शव बरामद किया है. शव गांव के ही राजवंशी यादव के 16 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार का बताया जाता है. बताया जाता है कि सन्नी का गांव के ही राजा ठाकुर नामक व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था. देर रात खाना खाने के बाद सन्नी दलान में सोने के लिये घर से निकला लेकिन अगले दिन उसका शव पड़ोसी के घर से मिला. शव एक बंद कमरे में फांसी से लटका पाया गया है. बताया जाता है कि रात के अंधेरे में सन्नी अपनी प्रेमिका के बेडरूम में जा पहुंचा था जिसे प्रेमिका की मां ने देख लिया. इसके बाद कमरे में ही दोनों को उसकी मां ने बाहर से बंद कर दिया. अगली सुबह कमरे में फांसी से लटका शव बरामद किया गया.

इस घटना के बाद राजा ठाकुर का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है. शव के बरामद होने पर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया पुलिस शव को बरामद कर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या का खुलासा हो पायेगा. वैसे मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के जख्म नहीं मिले हैं, दूसरी ओर मृतक की मां रोती बिलखती कहती है कि किसी से भी उसकी कोई दुश्मनी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।