एक हादसे ने लगाया परिवार की खुशियों पर ग्रहण !!!

सोमवार को कोटद्वार लौट रही एक कार कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटद्वार बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग कोटद्वार में लालपुर के निवासी हैं।राजस्व उपनिरीक्षक सतपुली मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि कोटद्वार के लालपुर निवासी दलवीर सिंह (56) पुत्र बलबीर सिंह परिवार समेत खिर्सू ब्लाक के पातल पोखरीखेत गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।सोमवार दोपहर वे कार से कोटद्वार लौट रहे थे। कार दलबीर सिंह चला रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे कुल्हाड़ बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सतपुली, गुमखाल पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से हंस अस्पताल चमोलीसैंण (सतपुली) पहुंचाया।दुर्घटना में दलवीर सिंह की सास बेलमती देवी (75) पत्नी माधो सिंह निवासी ग्राम रणस्वा पट्टी मवालस्यूं (एकेश्वर), उनकी पुत्रवधू प्रीति देवी (30 वर्ष) पत्नी अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दलवीर के पोते अर्पित (6), पोती वामिका (7 माह), भतीजा सुरजीत (22 वर्ष) पुत्र राम सिंह ग्राम तछवाड़ और वह स्वयं भी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को हंस अस्पताल चमोलीसैण में भर्ती कराया गया। दलवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले कोटद्वार और यहां से ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।