अरुणाचल के CM पेमा खांडू पहुंचे थानो के लेखक गाँव, बोले – ‘आज पूरी दुनिया को ऐसे प्रयासों की जरूरत है’ – Nikhil Chetna

अरुणाचल के CM पेमा खांडू पहुंचे थानो के लेखक गाँव, बोले – ‘आज पूरी दुनिया को ऐसे प्रयासों की जरूरत है’

देहरादून।* अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के पहले लेखक गाँव, थानो का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भगवान नरसिंह नागराजा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

 

इसके पश्चात् उन्होंने लेखक गाँव के संस्थापक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से भेंट की और लेखक गाँव की विभिन्न अवस्थापनाओं का अवलोकन किया।

 

नालंदा पुस्तकालय में उन्होंने लेखक गाँव परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लेखक गाँव की परिकल्पना की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत और अत्यंत नवाचारी विचार है। आज देश ही नहीं, पूरी दुनिया को ऐसे प्रयासों की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में लोग अपनी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं। लेखक गाँव अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसका लाभ केवल उत्तराखण्ड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश और विश्व को मिलेगा।

 

उन्होंने लेखक गांव में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का एक सम्मेलन आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि इस दिशा में शीघ्र पहल होनी चाहिए।

 

*डॉ. निशंक ने किया स्वागत -*

 

इस अवसर पर डॉ. निशंक ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू का स्वागत करते हुए कहा कि लेखक गाँव भारतीय साहित्य, संस्कृति, कला और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का एक साझा मंच है। इसका उद्देश्य देश-दुनिया के सृजनशील लोगों को एक साथ जोड़ना और भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू का आगमन और उनके विचार इस पहल को नई ऊर्जा एवं व्यापक दृष्टि प्रदान करेंगे।

 

लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड, दोनों ही हिमालयी राज्यों की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराएँ हैं। ऐसे संवाद और आपसी सहयोग से इन विरासतों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर साझा प्रयासों को भी गति मिलेगी।

 

इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, डॉ. जयपाल सैनी, सुभाष बर्थवाल, शादाब शम्स, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, पद्मश्री डॉ. माधुरी बर्थवाल, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सविता मोहन, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सुन्दरियाल, डॉ. सुरेंद्र दत्त सकलानी, डॉ. राजेश नैथानी, डॉ. सुशील उपाध्याय, बालकृष्ण चमोली सहित लेखक गांव परिवार के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।