सहकारिता से संभल रही है ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकींः नरेंद्र – Nikhil Chetna

सहकारिता से संभल रही है ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकींः नरेंद्र

पौड़ीः किसी भी देश व प्रदेश के विकास में सहकारिता का योगदान बेहद अहम होता है। सामूहिक प्रयासों से हर वह कार्य संभव है जो असंभव सा लगता है। सहकारी बैंक इस प्रयोजन की धुरी हैं। जनपद में सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाते हुए कई लोग स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं वहीं बीते सप्ताह लोगों को सहकारी बैंक से जोड़ने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया जिसकी सफलता हम सबको गौरवान्वित करती है। यह बात विगत सप्ताह 14 नवंबर से 20 नंवबर तक चले अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह की सफलता पर जनपद पौड़ी के सहकारी बैंक के अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह रावत ने समीक्षा कही।
जिला सहकारी बैंक पौड़ी के मुख्यालय भवन कोटद्वार के साथ ही जनपद की सभी शाखाओं में सहकारिता सप्ताह मनाया गया है। बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सप्ताह आयोजन के दौरान सप्ताह भर सहकारिता को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी समितियों में सहकारिता गोष्ठियों का आयोजन हुआ जिसमें सहकारिता के लक्ष्यों को शत प्रतिशत सफल कराए जाने पर चर्चा हुई। आजीविका संवर्द्धन के प्रयास भी कार्यक्रम की प्राथमिकता में रहे।
इस दौरान सदस्यता अभियान चलाकर कई लोगों को सहकारिता अभियान से जोड़ा गया। कई गांवों में सदस्यता शिविर आयोजित कर नए खाते खुले साथ ही निष्क्रिय हुई समितियों को फिर से सक्रिय की गई। स्वरोजगारियों का ऋण भी वितरित किए। सहकारिता से जुड़े हर व्यक्ति ने अपने दायित्वों को बेहद जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प दोहराया।
बैंक अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत की सक्रियता और जनःकल्याण के प्रति उनकी विशेष रूचि  पॉजिटिव सोच   के चलते पूरे प्रदेश में सहकारिता ने रफ्तार पकड़ी है। और सभी जगहों से अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव सोच के दम पर ही हम विकास की राह पर अच्छे तरह से आगे बढ़ सकते हैं। बैंक की सभी शाखाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने में उदारता के निर्देश हुए हैं ताकि किसी भी लाभार्थी सदस्य को परेशानी न हो।
उन्होंने बताया कि जनपद के अंतर्गत बड़ी तादाद महिला समूह हैं जिन्हें बैंक द्वारा वित्तीय सहायता मिली और आज वह स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि संघ में शक्ति होती है, सामूहिक प्रयासों से कार्य और भी आसान हो जाते हैं, निसंदेह ही यह प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।