महाराज ने समीक्षा बैठक में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के दिये निर्देश*  – Nikhil Chetna

महाराज ने समीक्षा बैठक में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के दिये निर्देश* 

 

 

देहरादून। सिंचाई विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं के अलावा जिन योजनाओं के निर्माण में विलंब हो रहा उनके कारणों की समीक्षा करते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

 

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को यमुना कालोनी स्थित लोनिवि सभागार में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि वर्तमान में सिंचाई क्षमता के सापेक्ष किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है इसलिए जो भी जरूरी उपाय हैं उनको तुरंत किए जाने की आवश्यकता है। बैठक के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कहा कि 5 करोड़ से अधिक की योजनाओं के लिए थर्ड पार्टी परीक्षण की व्यवस्था की जाए।

 

श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नहरों की टेल फिडिंग की जाये और बजट को मानकों के अनुसार व्यय किया जाये। जलाशय एवं बैराजों की स्थिति एवं जल प्रबंधन की समीक्षा करने के साथ-साथ मुख्य संस्थाओं की निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त चमोली तथा थराली के 24 कार्यों के लिए 1076 करोड़ की धनराशि, 774.33 करोड़ की 07 योजनाओं और कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड़ रुपए के बजट की मांग की गई है जबकि गढ़वाल एवं कुमायूँ की नदियों को चैनलाइज़ेशन कराने हेतु मोर्फोलॉजिकल / साइंटिफिक स्टडी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जमरानी बांध हेतु 337 करोड़ का बजट है जिसमें है अभी तक 166 करोड़ की स्वीकृति जारी की गयी है।

 

बैठक में अपर सचिव सिंचाई श्रीमती गरिमा रौंकली, प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र पांडे, मुख्य अभियंता शंकर कुमार शाह और मुख्य अभियंता चंद्रशेखर सहित सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।