पीढ़ियों का कारवां’ में दिख रहा नई और पुरानी पीढ़ी का संगम

 

 

*देहरादून, 19 सितंबर 2026* सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ‘पीढ़ियों का कारवां’ (An Intergenerational Walkathon for Active Ageing and Bonding) कार्यक्रम का आयोजन जनपद देहरादून में किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं एवं वरिष्ठजनों के बीच संवाद, सहभागिता एवं भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

 

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘पीढ़ियों का कारवां’ कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा हैं l जिसके के अंतर्गत जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कोलागढ़ एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, कोलागढ़ में संयुक्त रूप से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी—

 

1. सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट्स (Selfie with Grandparents)

 

 

2. पोस्टर मेकिंग (Poster Making)

 

 

3. निबंध लेखन (Essay Writing)

 

 

4. गायन/गीत प्रतियोगिता (Song Singing)

 

 

5. स्वरचित कविता/काव्य पाठ (Poetry)

 

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभव, जीवन मूल्यों एवं योगदान से जोड़ना तथा ‘पीढ़ियों के बीच संवाद और सम्मान’ की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व एवं संवेदनशीलता का संदेश भी दिया जाएगा।

 

दीपांकर घिल्डियाल जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विद्यालय एवं छात्रावास प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यक्रम को प्रभावी एवं प्रेरणादायी बनाने का प्रयास किया गया हैं।

 

वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘पीढ़ियों का कारवां’ जैसे कार्यक्रम दोनों पीढ़ियों के बीच संवाद, सम्मान और आत्मीयता का सेतु तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।