देहरादून में बैठक में प्रतियोगिताओं की तिथियां तय, पात्रता एवं दस्तावेजों को लेकर भी हुए महत्वपूर्ण निर्णय

 

 

देहरादून, 14 अगस्त। जनपद देहरादून में आगामी खेल प्रतियोगिताओं के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) के मयूर विहार स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेम लाल भारती ने की। बैठक में आगामी खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों, समय-सारिणी, बजट, खिलाड़ियों की पात्रता, आवश्यक अभिलेखों तथा छात्र-खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि न्याय पंचायत स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से पूर्व तथा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 24 सितंबर से पूर्व पूर्ण कराई जाएंगी। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्टूबर को चकराता ब्लॉक द्वारा कराया जाएगा। वहीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक देहरादून में आयोजित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित बजट को लेकर शिक्षक प्रतिनिधियों ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार न्याय पंचायत स्तर पर ₹3,000, ब्लॉक स्तर पर ₹15,000 तथा जनपद स्तर पर ₹50,000 की धनराशि निर्धारित है। इसके अतिरिक्त प्रमाण-पत्र एवं प्रिंटिंग कार्य के लिए प्रत्येक ब्लॉक को ₹3,000 अतिरिक्त दिए जाने की व्यवस्था है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान महंगाई एवं प्रतियोगिताओं के वास्तविक खर्च को देखते हुए यह धनराशि बेहद अपर्याप्त है। लंबे समय से शिक्षक छात्रहित में स्वयं के संसाधनों से भी खेल गतिविधियों में सहयोग करते आए हैं, लेकिन अब व्यक्तिगत स्तर पर इस प्रकार का खर्च वहन करना कठिन हो गया है।

 

शिक्षक प्रतिनिधियों ने मांग की कि न्याय पंचायत स्तर पर न्यूनतम ₹30,000, ब्लॉक स्तर पर ₹50,000 तथा जनपद स्तर पर न्यूनतम ₹1,50,000 का बजट उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं एवं छात्रहित के अनुरूप किया जा सके।

 

बैठक में खिलाड़ियों की पात्रता एवं दस्तावेजों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जूनियर स्तर पर पात्रता संबंधी दस्तावेज तीन प्रतियों में जमा करना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों के दस्तावेजों की फोटोकॉपी स्वीकार्य होगी, लेकिन फोटो एवं हस्ताक्षर मूल रूप में होना अनिवार्य रहेगा। खिलाड़ियों का आधार कार्ड APAAR ID से लिंक होना आवश्यक बताया गया। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र-खिलाड़ी को अभिभावक की NOC लेकर ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अनुमति होगी। अंकतालिका एवं टी.सी. की प्रति प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा।

 

प्राथमिक स्तर पर सभी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए एक ही पात्रता मान्य होगी, जिसका उपयोग अन्य तीन खेलों के लिए भी किया जा सकेगा। चौथी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नवीन एवं फ्रेश पात्रता प्रस्तुत करनी होगी।

 

बैठक में विद्यालय, ब्लॉक एवं जिला स्तर से आवश्यक अभिलेख एवं विवरण निर्धारित प्रारूप में समय से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा अभिलेखों के सत्यापन के उपरांत ही आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में छात्र-खिलाड़ियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतियोगिता स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अधिकाधिक विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने की आवश्यकता भी व्यक्त की गई।

 

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत, जूनियर संघ के अध्यक्ष सूरज मंद्रावाल, जिला खेल समन्वयक लेखराज तोमर, अश्वनी भट्ट, हेमवती भट्ट, संगीता तोमर, पीताम्बर तोमर, दिनेश रावत, लक्ष्मण सोलंकी, मंजीत सोलंकी, अरविन्द सोलंकी, हुकुम सिंह तोमर, कमल एवं मधु सहित संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।