मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान

देहरादून 30 जुलाई, 2026 : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

 

*14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर भव्य कार्यक्रम*

जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भव्य एवं भावपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा वर्ष 1947 के भारत विभाजन की विभीषिका से पीड़ित लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराने के साथ ही सामाजिक विभाजन और असामंजस्य को दूर करने, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं मानव सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाए।

 

*परेड ग्राउंड में दिखेगा देशभक्ति का भव्य उत्सव*

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण होगा, जबकि परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों के बीच राष्ट्रगान होगा और पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स एवं प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियां भव्य परेड के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी।

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि जनपदवासी इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बन सकें।

 

*देशभक्ति गीतों से गूंजेंगे चौराहे, रोशनी से जगमगाएंगी सरकारी इमारतें*

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 14 अगस्त की शाम 6 बजे से जनपद के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाए। साथ ही सरकारी भवनों एवं प्रमुख इमारतों को छोटे एलईडी बल्बों से आकर्षक ढंग से प्रकाशित किया जाए, जिससे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।

 

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकालने तथा इसके बाद विचार गोष्ठी, निबंध, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों एवं गणमान्य नागरिकों को समय से निमंत्रण पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।

 

पुलिस विभाग को परेड एवं सलामी की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित रेखीय विभागों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

*स्वच्छता से लेकर तिरंगा यात्रा तक-हर कदम देश के नाम*

नगर निगम को पार्कों, स्मारकों, चौक-चौराहों तथा स्थापित प्रतिमाओं के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने पर भी जोर दिया गया। ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं और साइकिल रैलियां आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को प्लास्टिक मुक्त रखा जाए और समारोह में प्लास्टिक से बनी सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

*‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रकृति संरक्षण का भी संदेश*

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पूरे जनपद में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से देशभक्ति के साथ प्रकृति संरक्षण और भावनात्मक जुड़ाव का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम अपर्णा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमके शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती सहित विभिन्न रेखीय विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।