देश के पहले लेखक गांव थानो में सामूहिक योग अभ्यास का शुभारंभ, हर माह होगा नियमित आयोजन

देहरादून।
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक (पीजी) मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम लेखक गांव थानो स्थित ओपन थिएटर में रविवार को सामूहिक योग अभ्यास अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष योगाचार्या विपिन भट्ट के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सकारात्मक एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा योग को जन-जन तक पहुँचाकर नियमित योगाभ्यास की संस्कृति विकसित करना है।
कार्यक्रम में युवाओं एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योगाचार्या विपिन भट्ट ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है, जो व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, आत्मबल एवं आध्यात्मिक चेतना प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव को दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने और जीवन को अनुशासित एवं संतुलित बनाने का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर डॉक्टर विपिन भट्ट द्वारा बताया गया कि लेखक गांव थानो में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रातः 7:00 बजे ओपन थिएटर में सामूहिक योग अभ्यास का नियमित आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से योग सीखने और अपनाने के इच्छुक सभी जिज्ञासुओं को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।