कैंट विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण, 95 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और 300 से अधिक को मिला पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ

 

*देहरादून 24 जून, 2026 :जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना था। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

*स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाओं का वितरण*
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहुँचने वाले 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जाँच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं।

*पेंशन, ऋण और महिला कल्याण पर विशेष जोर*
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन और ऋण योजनाओं के अंतर्गत 300 से अधिक लाभार्थियों को न केवल विस्तृत जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही उनके आवेदन पत्र भी भरवाए गए। इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण व पोषण के उद्देश्य से 2 महालक्ष्मी किट, 5 किशोरी किट और 2 गोद भराई किट का वितरण किया गया।

बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण
शिविर के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (।स्प्डब्व्) के सौजन्य से 45 वृद्धजनों को 130 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने अपने कर-कमलों से बुजुर्गों को ये उपकरण सौंपे।

कैंट विधायक सविता कूपर ने कहा कि ‘‘समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर अत्यंत सराहनीय है। इसके माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र लाभार्थियों एवं वंचित वर्ग के लोगों तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। जनहित के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।’’

शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।