भाजपा प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने रुद्रप्रयाग में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ की वैठक

रुद्रप्रयाग |आज प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्रीमान अजेय कुमार जी ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ वैठक कर संगठनात्मक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओ का मार्गनिर्देशन किया। इस दौरान उन्होंने कहा की संगठन की रीति – नीति के अनुसार ही संगठन को मजबूत करने का कार्य करें ,साथ ही उन्होंने आगे होने वाले दिल्ली के नगर निगम के चुनाव मे कार्यकर्ताओं से सहयोग करने के लिए कहा क्योकि गढ़वाल क्षेत्र से भी कई लोग दिल्ली में रहते है । साथ ही उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को संगठन के कार्यों में लगाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा । जिससे संगठन का काम लगातार चलता रहे । बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों को भी सक्रिय किया जाएगा । साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को समाज से जुड़े सामाजिक कार्यों एवं धार्मिक गतिविधियों में भी एक मिशन के तहत लगकर जन जागरूकता अभियान चलाना है।

इस से पहले जिला अध्यक्ष महाबीर सिंह पंवार ने संगठन महामंत्री जी का शॉल ओढ़ाकर श्री केदारनाथ जी की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर स्वागत करते हुए सम्बोधन किया।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल , अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह , पूर्व जिला अध्यक्ष बाचस्पति सेमवाल , प्रदेश महिला मोर्चा पूर्व महामंत्री सरला खंडूरी ,जिला मंत्री सुनील नौटियाल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी ,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कपरवान , मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ,सुरेंद्र जोशी ,गंभीर बिष्ट सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।