उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 05 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता *शिवम भट्ट (पंडित)* के नेतृत्व में गांधी पार्क, देहरादून में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शिवम भट्ट (पंडित) ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
टीम शिवम पंडित ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन की सफलता में गांधी पार्क के सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा और माली पवन सैनी का योगदान अहम रहा
इस अवसर पर सानिध्या सिंह,आर्यन सिंह, वैभव पंत, हर्षित, गांधी पार्क के सुपरवाइज़र सुनील कुमार वर्मा और माली पवन सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
********************************