*श्रीनगर गढ़वाल: श्री श्री रविशंकर के अवतरण दिवस पूर्व आर्ट ऑफ लिविंग ने किया रक्तदान, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

श्रीनगर गढ़वाल।आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय इकाई ने संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के अवतरण दिवस के पूर्व दिवस पर राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय में रक्तदान किया गया व रोगियों को फल वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित साधकों ने सेवा,समर्पण और सत्संग का संकल्प लिया गया।श्री श्री रविशंकर जी द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे प्रयासों में स्वयं को आत्मसात करने की बात कही गई।
रक्त दान में शामिल सुदर्शन बिष्ट,मंजू,वीणा नेगी,मनीष पांडे,उर्मिला पांडे,आशीष पंवार,उषा चौधरी आदि का संस्था के सदस्यों का अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की।
संस्था ने इस अवसर पर रोगियों को फल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के कई स्वयं सेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *