भारत और अमेरिका की सेनाओं ने उत्तराखंड में सैन्य युद्धाभ्यास किया शुरू – Nikhil Chetna

भारत और अमेरिका की सेनाओं ने उत्तराखंड में सैन्य युद्धाभ्यास किया शुरू

भारत और अमेरिका की सेनाओं ने उत्तराखंड में सैन्य ठिकाने पर दो हफ्ते लंबा युद्धाभ्यास मंगलवार को शुरू किया। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों के साथ सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और रणनीतियों का आदान-प्रदान करना है।’युद्धाभ्यास’ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच 30 महीने से जारी गतिरोध के बीच शुरू हुआ है।

यह अभ्यास सालाना तौर पर भारत और अमेरिका के बीच आयोजित होता है। इसके पिछले संस्करण का आयोजन अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में ‘ज्वाइंट बेस एलमेन्ड्राफ रिचर्डसन’ में किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास के 18वें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को हो गई और यह दिसंबर के पहले हफ्ते में खत्म होगा।इस अभ्यास में अमरीकी सेना की 11वीं एयरबॉर्न डिवीजन की सेकेंड बिग्रेड के जवान और भारतीय सेना की असम रेजीमेंट के जवान भाग लेंगे।सेना ने कहा कि क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास के अंतर्गत एकीकृत युद्ध समूहों का आकलन , ‘फोर्स मल्टीप्लायर्स’, निगरानी ग्रिड की स्थापना और संचालन, अभियानगत साजो सामान का आकलन, पर्वतीय युद्ध कौशल आदि शामिल है।प्रशिक्षण के दौरान युद्धक इंजीनियरिंग, ‘अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम’ (यूएएस) और यूएएस का मुकाबला करने वाली तकनीकों का इस्तेमाल सहित युद्ध कौशल की अन्य रणनीति का आदान प्रदान शामिल है।

भारतीय सेना ने कहा कि यह युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को अपने व्यापक अनुभवों, कौशलों को साझा करने तथा सूचना के आदान-प्रदान से अपनी तकनीकों के विस्तार का अवसर प्रदान करेगा।उसने बयान में कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के चैप्टर-7 के अंतर्गत एकीकृत युद्धक समूह के इस्तेमाल पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत शांति रक्षण और शांति लागू करने से संबंधित सभी प्रकार की कार्रवाइयां शामिल होंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।