महाराज एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन – Nikhil Chetna

महाराज एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने किया खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन

 

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय, भवन का उद्घाटन कर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखी।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को एक समारोह के दौरान सतपुली के खैरासैंण में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय, भवन का उद्घाटन कर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि यह सिर्फ एक महाविद्यालय भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि सतपुली, खैरासैंण क्षेत्र में शिक्षा, भविष्य और आत्मनिर्भरता की नई नींव रखने का काम किया गया है।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ के इस दूरस्थ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए हमारे छात्र-छात्राओं को वर्षों से संघर्ष करना पड़ता था। सर्दियों की कड़ाके की ठंड, बरसात में टूटे रास्ते और लंबी दूरी–ये सब बेटियों की पढ़ाई में सबसे बड़ी बाधा बनते थे।
अब यह आधुनिक भवन तैयार बनकर तैयार हो गया है, तो मैं गर्व से कह सकता हूँ कि अब सतपुली, खैरासैंण की बेटियाँ और बेटे अपने ही गाँव में बैठकर IAS, डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनने का सपना देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह भवन राज्य सरकार की उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” नीति का जीवंत उदाहरण है। अत्याधुनिक कक्षाएँ, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय सब कुछ अब यहाँ उपलब्ध होगा। श्री महाराज ने नवनिर्मित महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं से मेरा आग्रह किया कि इस भवन से ज्ञान की ज्योति पूरे प्रदेश में फैलाने का काम करें और इस महाविद्यालय से निकला हर छात्र-छात्रा न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गढ़वाल और उत्तराखंड का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव बृजमोहन, उच्च शिक्षा निदेशक बी.आर. खाली, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, सर्वेन्द्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज डोबरियाल, गणेश रावत, अंकित ठाकुर, सुरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

*महाराज ने किया सतपुली झील का निरीक्षण*

सतपुली (पौड़ी) चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने
सतपुली झील के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास के नये नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। यदि हम चौबट्टाखाल विधानसभा की बात करें तो सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में ही 56 करोड़ 34 लाख 97 की लागत से बहु प्रतिक्षित झील का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। झील निर्माण के बाद यहां के पर्यटन और स्थानीय व्यावसायिक को लाभ होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।