धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं – Nikhil Chetna

धामी सरकार की पहल से गांव-कस्बों तक पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून 08 मई,2026 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू की गई है, जहां मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मात्र 150 रुपये शुल्क पर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) जांच की सुविधा भी दी जा रही है। दोनों केंद्रों में अब तक 35 से अधिक मरीज ईसीजी जांच का लाभ उठा चुके हैं।

प्रेमनगर सीएचसी में प्रत्येक बुधवार तथा रायपुर सीएचसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं। इस व्यवस्था से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

पछवादून और परवादून क्षेत्र के लोगों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। अब उन्हें हृदय संबंधी परामर्श और उपचार के लिए शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ रहा है।

अपनी माताजी के इलाज को पहुंचे जोगीवाला निवासी नीरज प्रसाद डबराल ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मां की जांच कर ईसीजी कराया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के सहयोग से प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक तीन सफल ओपीडी संचालित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है और अब तक 100 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जा चुका है।

वहीं रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वेलमेड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश चंद्र पांडे ने बताया कि यहां भी लगातार तीन ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों को इस सुविधा की जानकारी मिलेगी, वैसे-वैसे अधिक संख्या में मरीज ओपीडी का लाभ लेने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि मरीजों को उपचार और परामर्श के साथ ईसीजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।