आज दिनांक 28.04.2026 को डा.बीजीआर परिसर पौड़ी में सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज पांडे के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं फर्स्ट रिस्पान्डर की ट्रेनिंग दी गई| उनके द्वारा जानकारी दी गई कि कैसे नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं| उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से दुर्घटनाओं होने की सम्भावना एवं उनके निराकरण के बारे में बताया गया| कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीआरएम साक्षी पुंडीर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपायों से अवगत कराया गया| डाॅ शशांक द्वारा फर्स्ट रिस्पान्डर की ट्रेनिंग दी गई | इसमें उन्होंने अचानक से होने वाली दुर्घटनाओं में किए जाने वाले उपचारों के सम्बन्ध में बताया कि कैसे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है| इसके अन्तर्गत उन्होंने 65 शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्र/छात्राओं की ट्रेनिंग दी गई| इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो.यू.सी.गैरोला, उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.एस.सी.गैरोला, डाॅ पूनम बिष्ट रावत एवं डाॅ गौतम कुमार ,प्रो.अनिता रुडोला,प्रो.अनूप पांडेय सहित भारी संख्या में शिक्षक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी, एवं छात्र/छात्रा उपस्थित थे|