पौड़ी: डॉ. बी.जी.आर. परिसर में मनाई गई स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती, उनके सपनों को साकार करने का आह्वान

आज 25 अप्रैल को डॉ. बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी में स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की 107वीं जयंती मनाई गई। प्रो. एस.सी. गैरोला, डी.डी.एस.डब्ल्यू. ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। परिसर निदेशक, प्रोफेसर यू.सी. गैरोला जी ने अपने संबोधन में स्वर्गीय श्री एच.एन. बहुगुणा जी के उल्लेखनीय योगदानों का वर्णन किया और सभी को मिल कर उनके सपनों को साकार करने की अपील की। पूर्व परिसर निदेशक, प्रो. प्रभाकर बडोनी जी ने स्वर्गीय श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी के महत्वपूर्ण योगदान और जीवन इतिहास के बारे में जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर रेहाना जैदी, प्रोफेसर अनीता रुडोला, प्रोफेसर अनूप पांडे, डॉ. नीलम नेगी और डॉ. बिंदु यादव ने भी अपने विचार साझा किए। डॉ. पूनम बिष्ट, ए.डी.एस.डब्ल्यू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और डॉ. गौतम कुमार के द्वारा कार्यक्रम संचालनित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थि और छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *