नई दिल्ली में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

 

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से उनके लोकसभा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. निशंक ने अपनी कृतियाँ “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” एवं “संसार कायरों के लिए नहीं” सप्रेम भेंट कीं। भेंट के दौरान देशहित, शिक्षा, संस्कृति तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

डॉ. निशंक ने गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *