स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की अलख: छात्रों ने लिया जागरूकता और संकल्प का प्रण – Nikhil Chetna

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में नशामुक्ति की अलख: छात्रों ने लिया जागरूकता और संकल्प का प्रण

देहरादून। स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशामुक्ति विषय पर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लालतप्पड़ चौकी प्रभारी श्री विनय मित्तल, उप निरीक्षक (एसआई) श्री मनोज कुमार एवं हेड कॉन्स्टेबल श्री विनोद चौधरी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है।
अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में देहरादून क्षेत्र में बढ़ती नशे से जुड़ी घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई और छात्रों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। साथ ही साइबर जागरूकता और सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रहे गलत प्रभावों से बचने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया।
विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती विदुषी निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने छात्रों से न केवल स्वयं नशामुक्त रहने, बल्कि समाज में भी जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यशाला के अंत में सभी छात्रों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर आर.सी. सुंदरियाल, सचिव श्री बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव श्री अरविंद अरोड़ा, परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कोठियाल सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।