पौड़ी ।सामाजिक परिवेश के महत्व और सामाजिक चेतना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक विषयों को लेकर गीत लेखन कर जन जागरण का कार्य कर रहे हैं शिक्षक वीरेंद्र खंकरियाल। उनके द्वारा वर्ष 2017 में बेटी बचाओ पर साक्षी डोभाल द्वारा गाया गया गीत “पापा मैं जीना चाहती हूं” को काफी प्रसिद्धि मिली। गायिका साक्षी डोभाल को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। तत्कालीन जिलाधिकारी सुशील कुमार द्वारा इस गीत के वीडियो सॉन्ग को जिले से योजना के अंतर्गत रखा गया। वर्ष 2021 में “बेटी बचेगी तो” और सरकारी स्कूलों के प्रति छात्र छात्राओं को एडमिशन हेतु आकर्षित करने के उद्देश्य “चला हिटा जौंला, सरकरी स्कूल मा” और “आओ हम स्कूल चलें” वीडियो सॉन्ग लॉन्च किए गए। वर्ष 2024 में मतदान जन जागृति गीत “वोट देणु जाण मिन” और “मतदान हमे है करना” से प्रभावित होकर तत्कालीन जिलाधिकारी डा आशीष चौहान ने अपने स्वीप कार्यक्रम में शामिल किया। वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर”नारी उपासना है ” वीडियो सॉन्ग लॉन्च कर शिक्षक वीरेंद्र खंकरियाल सामाजिक जन जागृति के अपने उद्देश्य में लगे हुए हैं। इसके अलावा गढ़वाली गीत और हिंदी भजन के वीडियो भी लॉन्च कर चुके हैं।