3 फरवरी 26 उत्तराखंड: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल से आ रही एक बस उत्तराखंड के कवाणु क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। बस HP63A2588 हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की थी, जो चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। हादसे की वजह सड़क का डंगा धंसना बताया जा रहा है ।