डॉ. बी.जी.आर. परिसर में स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (SDP) एवं जयपुरिया क्विज़ लीग का सफल आयोजन* – Nikhil Chetna

डॉ. बी.जी.आर. परिसर में स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (SDP) एवं जयपुरिया क्विज़ लीग का सफल आयोजन*

*पौड़ी, 23 जनवरी 2026 : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. बी.जी.आर. परिसर में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से कैरियर प्लेसमेंट सेल द्वारा एक दिवसीय स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (SDP) एवं जयपुरिया क्विज़ लीग (JQL) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन डॉ. अतुल सैनी (भूगोल विभाग) द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात कैरियर प्लेसमेंट सेल की ओर से डॉ. नवीन चंद्र (गणित विभाग) ने औपचारिक स्वागत भाषण दिया।

प्रोफेसर यू. सी. गैरोला (परिसर निदेशक महोदय) ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार और डिजिटल कौशल की आवश्यकता पर बल दिया तथा मुख्य वक्ता डॉ. अतुल शिवा (एसोसिएट प्रोफेसर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा) को शॉल एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. अतुल शिवा ने अपने प्रथम तकनीकी सत्र (प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक) में छात्रों को StudyFetch, Julius AI, Quadratic AI, Gemini, ChatGPT, Perplexity, Claude एवं Agentic AI जैसे निःशुल्क एआई टूल्स की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ये उपकरण शोध, डेटा विश्लेषण, नोट्स निर्माण, साहित्य समीक्षा एवं करियर योजना में अत्यंत सहायक हैं। साथ ही उन्होंने एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष बल दिया।

अल्पविराम (ब्रेक) के उपरांत आयोजित द्वितीय तकनीकी सत्र (दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक) में छात्रों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए एआई टूल्स से संबंधित प्रश्न पूछे तथा जयपुरिया क्विज़ लीग के माध्यम से अपनी ज्ञान एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में श्री गिरिश बहुगुणा (डिप्टी मैनेजर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने छात्र विकास एवं संस्थागत सहयोग के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

*जयपुरिया क्विज़ लीग के विजेताओं को कार्यक्रम के समापन से पूर्व पुरस्कार प्रदान किए गए*, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अतुल सैनी (भूगोल विभाग) द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, अतिथियों, परिसर प्रशासन, कैरियर प्लेसमेंट सेल, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें आधुनिक एआई तकनीकों के माध्यम से फ्यूचर-रेडी प्रोफेशनल बनने की दिशा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।