रुद्रप्रयाग में VB‑G‑RAM‑G योजना पर जिला कार्यशाला, कई ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में आज VB-G-RAM-G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीवन मिशन ग्रामीण) विषय पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास अनिवार्य है।

परिहार ने बताया कि मनरेगा में मौजूद कमियों को दूर करते हुए और विकसित भारत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर VB-G-RAM-G योजना तैयार की गई है। नई योजना में रोजगार दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है, 15 दिनों में भुगतान न होने पर ब्याज का प्रावधान जोड़ा गया है, पंचायतों को योजना निर्माण का अधिकार दिया गया है और कई नवाचारों के माध्यम से इसे अधिक प्रभावी बनाया गया है।

ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा अभियान — सतीश लखेड़ा

जिला प्रभारी सतीश लखेड़ा ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के लिए ग्रामीण विकास सबसे महत्वपूर्ण आधार है। नई योजना में स्थायी निर्माण, जलसंचय, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, आजीविका आधारित कार्यों और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि खेती के समय श्रमिकों की कमी को देखते हुए 60 दिन की विशेष छूट भी योजना में शामिल की गई है। लखेड़ा ने कहा कि यह योजना भ्रष्टाचार उन्मूलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

योजना को घर-घर तक पहुंचाना हमारा दायित्व — भारत भूषण भट्ट

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि यह योजना ग्रामीण रोजगार और विकास की नई इबारत लिखने वाली है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और कुछ नकारात्मक तत्व इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विफल करना होगा। भट्ट ने 28 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत मंडल सम्मेलन, किसान‑श्रमिक चौपाल, संपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

कई ग्राम प्रधानों ने थामा भाजपा का हाथ

कार्यशाला के अंत में भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कई जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें शामिल हैं—

  • श्रीमती विमला देवी, ग्राम प्रधान बडासू
  • श्रीमती राखी देवी, ग्राम प्रधान धानी
  • श्री प्रियदीप नेगी, ग्राम प्रधान सांकरी
  • श्री अनिल उनियाल, ग्राम प्रधान ब्यूंग
  • श्री शुभम देवशाली, ग्राम प्रधान देवशाल
  • श्रीमती मिथिला देवी, ग्राम प्रधान मनसूना
  • श्री शंकर नेगी, ग्राम प्रधान स्वारी ग्वांस

कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली राय सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर देई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, वाचस्पति सेमवाल, जिला संयोजक जयप्रकाश सेमवाल, सह संयोजक यशवीर चौहान, अमित मैंखंडी, अभियान की जिला टोली, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष और सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *