डबल इंजन की सरकार से बदल रहा है उत्तराखंड, केंद्र सरकार की 2 लाख करोड़ की योजनाएं दे रही विकास को रफ्तार भरत सिंह चौधरी – Nikhil Chetna

डबल इंजन की सरकार से बदल रहा है उत्तराखंड, केंद्र सरकार की 2 लाख करोड़ की योजनाएं दे रही विकास को रफ्तार भरत सिंह चौधरी

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड ऐतिहासिक विकास यात्रा पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य धार्मिक पर्यटन के केंद्र के साथ-साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वर्तमान में केंद्र सरकार की 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं उत्तराखंड में धरातल पर उतर रही हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान, चारधाम यात्रा मार्गों का कायाकल्प और केदारनाथ–हेमकुंड साहिब रोपवे जैसे कार्य राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन ढांचा प्रदान कर रहे हैं। रोपवे परियोजना जहां श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान बनाएगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना उत्तराखंड की लाइफलाइन बनकर उभर रही है, जिससे न केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि आपदा राहत कार्यों में भी तेजी आएगी।

विधायक चौधरी ने सौंग व जमरानी बांध परियोजनाओं को पेयजल, सिंचाई और ऊर्जा जरूरतों का दीर्घकालिक समाधान बताया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पहाड़ी गांवों में नल से जल पहुंचने से महिलाओं को राहत मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएमजीएसवाई और प्रधानमंत्री आवास योजना ने किसानों और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवारों को निशुल्क उपचार का लाभ मिला है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने खनन क्षेत्र में हुए सुधारों का उल्लेख किया, जिसके चलते राज्य को 200 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स में प्रथम स्थान, मत्स्य पालन में सर्वश्रेष्ठ राज्य तथा पर्यटन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। नकल विरोधी कानून, यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बनने, धर्मांतरण व दंगारोधी कानून और अवैध अतिक्रमणों पर कार्रवाई को उन्होंने युवाओं और समाज के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने बताया कि मातृशक्ति और राज्य आंदोलनकारियों को क्रमशः 33% और 10% आरक्षण देकर उन्हें सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान किया गया है।

अंत में विधायक चौधरी ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं और “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दे रही हैं।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल और नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।