मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से पार्टी ने टिकट दिया है।
लगातार चुनाव हार रही समाजवादी पार्टी के लिए यहां अग्निपरीक्षा होने जा रही है। मैनपुर सपा का गढ़ रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव के लिए इस बार लड़ाई इतनी आसान नहीं रहने वाली है। कहा जा रहा है कि चाचा शिवपाल यादव मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा यहां मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती हैं। ऐसा हुआ तो मुकाबला दिलचस्प होगा। पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे।