*एक भारत, श्रेष्ठ भारत- लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर राजधानी देहरादून में 31 अक्टूबर को विशाल एकता पदयात्रा – Nikhil Chetna

*एक भारत, श्रेष्ठ भारत- लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर राजधानी देहरादून में 31 अक्टूबर को विशाल एकता पदयात्रा

*देहरादून 29 अक्टूबर,2025 : स्वतंत्र भारत के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मानायी जाएगी। इस खास मौके पर देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर, 2025 को सुबह 7ः30 बजे घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से शहीद स्थल चीड बाग तक करीब 8 किमी0 की विशाल ‘‘एकता पदयात्रा़’’ एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

लौह पुरुष की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में सभी रेखीय विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को आज ही निमंत्रण पत्र प्रेषित करें। सीडीओ ने कहा कि 31 अक्टूबर को सुबह 7ः30 बजे जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से प्रतिभाग कर सकता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, एनएसएस, एनसीसी, पीआरडी स्वयं सेवक, खिलाडियों, पूर्व सैनिक, आंगनबाडी कार्यकत्री, एनयूएलएम एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को एकता पदयात्रा के दौरान जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस की तैनात रखने, जिला पूर्ति अधिकारी को सूक्ष्म जलपान, रिफ्रेशमेंट, महाप्रबंधक जिला उद्योग को पर्याप्त संख्या में तिरंगा झंडे, सीएचओ को पुष्प एवं फूल माला, परिवहन अधिकारी को वाहनों की व्यवस्था, सीईओ को स्कूल कॉलेजों में आत्मनिर्भर भारत एवं नशा मुक्त युवा शपथ, लौह पुरुष की जीवनी पर वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने और एसपी ट्रैफिक को देहरादून एकता पदयात्रा के निर्धारित रूट पर यातायात को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

उप निदेशक माई भारत मोनिका नांदल ने बताया कि लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर प्रत्येक जनपद में तीन स्थानों पर 08 से 10 किमी0 का एकता मार्च/पद यात्रा का आयोजन किया जाना है। देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर को पहली एकता पद यात्रा की जा रही है। इसके बाद 25 नवंबर तक विकास नगर और डोईवाला में भी इसी तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी हरिगिर, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डा. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, उप निदेशक माई भारत मोनिका नांदल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।