आज का राशिफल : कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️
🌤️ *दिनांक – 28 अक्टूबर 2025*
🌤️ *दिन – मंगलवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2082*
🌤️ *शक संवत – 1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ऋतु*
🌤️ *मास – कार्तिक*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – षष्ठी सुबह 07:59 तक सप्तमी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाषाढा दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग – सुकर्मा सुबह 07:51 तक तत्पश्चात धृति*
🌤️ *राहुकाल – शाम 03:14 से शाम 04:39 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:40*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:03*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण – छठ पूजा*
💥 *विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷
➡ *29 अक्टूबर 2025 बुधवार को (सुबह 09:23 से 30 अक्टूबर सूर्योदय तक) बुधवारी अष्टमी है ।*
👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*
🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*
🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि* 🌷
➡ *30 अक्टूबर 2025 गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व है ।*
🐄 *कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | इस दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | इस दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है |*
🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️पंचक

प्रारंभ: 31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) सुबह 6:48 बजे

समाप्ति (उस काल की): 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) दोपहर 12:34 बजे
🙏🌹🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏🌞🌸 जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलाशिष 🌸🌞

जिनका आज शुभ जन्मदिवस है, उन सभी को हृदय से कोटि-कोटि शुभकामनाएँ, मंगलाशिष एवं ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सर्वांगिण समृद्धि की प्रार्थना 🙏

दिनांक 28 को जन्मे जातक राजसी प्रवृत्ति, तेजस्वी विचार और अदम्य साहस के प्रतीक होते हैं।
अंक 2 और 8 का योग बनाता है 10, जिसका मूलांक 1 है — और यह सूर्य ग्रह के प्रभाव में आता है।
सूर्यदेव की भाँति आपका व्यक्तित्व तेजोमय, ऊर्जावान और नेतृत्वगुणों से परिपूर्ण है।

आप स्वतंत्र विचारों के धनी हैं, किसी के आधिपत्य को स्वीकारना आपको रुचिकर नहीं।
आपका आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति ही आपकी पहचान है।
आपमें आकर्षक व्यक्तित्व, सौन्दर्यप्रेम और उच्च आकांक्षाएँ विद्यमान हैं — यही आपको समाज में सम्मानित और प्रेरणास्रोत बनाती हैं।

✨ आपके जीवन के लिए शुभ संकेत ✨
🌿 शुभ दिनांक: 1, 10, 20, 28
🌿 शुभ अंक: 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
🌿 शुभ वर्ष: 2026, 2044, 2053, 2062
🌿 ईष्टदेव: भगवान सूर्यदेव तथा माता गायत्री
🌿 शुभ रंग: लाल, केसरिया, क्रीम

🕉️ आपका भविष्यफल 🕉️

🌺 करियर एवं कार्यक्षेत्र:
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत शुभफलदायक रहेगा। पदोन्नति, सम्मान और आर्थिक उन्नति के योग प्रबल हैं। जो कार्य अब तक अधूरे थे, वे सफलता के साथ पूर्ण होंगे। बेरोजगार जातकों के लिए यह वर्ष नई संभावनाएँ लेकर आएगा।

🌺 परिवार एवं सामाजिक जीवन:
परिवार में प्रेम, सौहार्द और उत्सव का वातावरण रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह योग प्रबल हैं। समाज में आपका प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

🌺 स्वास्थ्य एवं ऊर्जा:
सूर्य की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल और ऊर्जा प्रबल रहेंगे, जो आपको हर परिस्थिति में विजयी बनाएँगे।

🌼 संदेश:
आपका यह जन्मदिवस आपके जीवन में नवीन ऊँचाइयों, सुख, शांति और वैभव का संवाहक बने।
आपका तेज यूँ ही आलोकित रहे और आप समाज, परिवार एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहें।

🌹🌞 “जय सूर्यदेव! जय मां गायत्री!” 🌞🌹
🌸 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और संतान की फरमाइश पर उनके लिए कुछ खाने पीने की चीज भी लेकर आ सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों में तालमेल बनाकर चलना होगा, इसलिए यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आप उसको लेकर बुरा ना माने। आपको वाहनों के प्रयोग थोड़ा बेहतर रहकर करना होगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज आपकी दान-धर्म के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। आप किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भी परेशान रहेंगे। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने धन की स्थिति को देखकर ही धन लगाएं। बिजनेस आपका पहले से बेहतर चलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको काफी मुश्किलें आएंगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आपको कुछ समय बताने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने पिताजी की किसी बात का बुरा मान सकते हैं। बिजनेस में फेरबदल करने से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद
आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। काम को लेकर आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा। आप जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेकर कोई गड़बड़ी कर सकते हैं और आप अपने किसी काम को लेकर किसी दूसरों पर डिपेंड न रहें। आपको कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। यदि कोई शारीरिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले लगे, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करेंगे। आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकता हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें।

तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज आपके सभी काम समय से बनने से आपका मन काफी खुश रहेगा। व्यापार में भी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की गलतियां ना निकालें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके आपको वापस मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला
आज आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा। करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी सोची समझी साजिशें आपके काम आएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे के मन में चल रही बातों का भी जानने का मौका मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इन्कम भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको पढ़ाई लिखाई के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। आपको किसी सगे संबंधी की याद सता सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएंगे। बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आने वाले समय में आपकी थोड़ी टेंशन को दे सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप काम को लेकर कुछ नयी कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी प्रकार का कोई जोखिम लेने से बचना होगा, क्योंकि इससे बाद में आपको नुकसान अवश्य होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला भी समाप्त होता दिख रहा है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

🌻🌻🌻🌻कथा व्यास भागवत किंकर वाणी विलास कक्त्वान कृष्ण शास्त्री श्रीधाम अयोध्या जी 🌸🌸🌸
वैदिक यज्ञ अनुष्ठान पुराण वाचन कथाओं के लिए संपर्क सूत्र 🌸मो.8859025255////9760453629

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *