पीएम मोदी ने दी उत्तराखंडवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंडवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में मोदी ने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा।सांसद अनिल बलूनी को लिखे पत्र में पीएम ने कहा कि लोकपर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं।

आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्राण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है। इसमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। त्योहारों में निहित आशा और सकारात्मकता हमें यह संदेश देती है कि जन-भागीदारी के जरिए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने सांसद बलूनी को दिल्ली स्थित आवास पर इगास पर्व का आयोजन करने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपने (अनिल बलूनी) दिल्ली में इगास पर्व का आयोजन कर सुंदर प्रयास किया है। इससे यहां के लोगों को भी देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूती प्रदान करेगा। आस्था और परंपरा से जुड़े इस पर्व के आयोजन का प्रयास सराहनीय है। सांसद अनिल बलूनी ने भी प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश में सनातन मान्यताओं के पुनर्जागरण और पुनरुत्थान का अभियान जारी है। इसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लुप्तप्राय हो चुके पौराणिक पर्व इगास को आज धूमधाम से मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।