तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत – Nikhil Chetna

तुंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 99.04 लाख रुपये स्वीकृत

रुद्रप्रयाग:* आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा निर्मित ऐतिहासिक श्री तुंगनाथ मंदिर और अष्ट बाराही नारी मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पर्यटन विभाग ने इन मंदिरों में पर्यटन और स्थापना सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए 99.04 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गढ़वाल मंडल विकास निगम, कार्यकारी संस्था के रूप में निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग मंदिर के सौंदर्यीकरण, रुद्रप्रयाग-पोखरी और तिलवाड़ा-सतेराखाल मोटर मार्गों पर स्वागत द्वार के निर्माण, मंदिर परिसर में दो यात्री निवास कक्ष और शौचालय के निर्माण, चार पौराणिक जल स्रोतों (पंदेरा) के सौंदर्यीकरण, प्राचीन पैदल मार्ग के विकास, विद्युतीकरण और अन्य संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा।

श्री बर्त्वाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह मंदिर नौवीं शताब्दी का एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ है, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उनका मानना है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौज्यूला मंदिर समिति नारी सतेराखाल के अध्यक्ष श्री दीक्षराज रावत और संरक्षक श्री जयकृत बिष्ट ने भी सरकार और स्थानीय निवासी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल के प्रयासों की सराहना की है। यह पहल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।