भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में पदाधिकारियो के साथ की बैठक

रूद्रप्रयाग | शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो के साथ बैठक की । इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का का भव्य स्वागत किया । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओ व जनमानस को ईगास दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियो की बैठक कर संगठन द्वारा प्रस्तावित कार्यकर्मो पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आगामी स्थानीय निकाय एवं लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है। तथा जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण व त्याग की भावना से कार्य करेगा उसे संगठन में उचित सम्मान दिया जायेगा! इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कपरवान , महावीर पवार कुलदीप नेगी आजाद अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल जिला महामंत्री अनूप सेमवाल जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल , जिला मंत्री सुनील नौटियाल, भाजपा के वरिष्ठ दरमियान जख्वाल , दीपराज बंगारी ,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, कुलबीर रावत , विनोद देवशाली , जे पी सकलानी ,जगदीश नेगी आदि उपस्थित थे !

वही दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट् ने पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औधोगिक विकास कृर्षि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि मेले आपसी मिलन व सौहार्द के प्रतीक है! उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने संस्कृति को सजाने व संवारने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है! उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है तथा ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल योजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर गतिमान है! उन्होंने कहा कि गाँव से हो रहे पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गम्भीर है तथा शीध्र ही गांवों के हो रहे पलायन को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किये जायेंगे! भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि पर्यटन विभाग की पहल पर कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट विकसित हो चुका है तथा तल्ला नागपुर के अन्य तीर्थो को भी कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से जोड़ने की सामूहिक पहल की जायेगी! कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट् से क्षेत्र के धावक विचित्र सिंह को प्रदेश स्तर पर सम्मानित करने तथा तल्ला नागपुर में फैली विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की! कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल व जगवीर सिंह नेगी ने सयुक्त रूप से किया! इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट ,महोत्सव उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र सिंह नेगी दलेब सिंह , कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, विनोद रावत, भरत सिंह जगवाण, भागमल सिंह नेगी, प्रधान घिमतोली बसन्ती नेगी ,अमित प्रदाली, सरिता राणा, गीता देवी, बिक्रम सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल, नीरज नेगी, बीरेन्द्र सिंह बुटोला, शूरवीर खत्री, आशुतोष वशिष्ठ, अरविन्द सिंह , मनवर सिंह सजवाण, सजन सिंह, अवधेश रावत,दलवीर सिंह राणा, जीत सिंह मेवाल, महेन्द्र कुमार सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी , अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण, जी आई सी चोपता एन एस एस 11 सदस्यीय दल मौजूद था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।