केदारनाथ में भाजपा ने मनाई रानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती

 

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी ने केदारनाथ धाम में मालवा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई। इस मौके पर अहिल्याबाई के सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। भाजपा 21 से 31 मई तक देशभर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मना रही है।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश महामंत्री( संगठन) श्रीअजेय कुमार जी ने कहा कि 18वीं सदी में अपने पति की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई होल्कर ने मालवा की राजगद्दी संभाली। उन्होंने बुद्धिमता, न्याय प्रियता और धामिक-सामाजिक कार्यों से मालवा को पूरे भारतवर्ष ही नहीं विश्व में भी नई पहचान दी। राज्य के विकास के साथ मानवधर्म निभाते हुए उन्होंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया था, जो आज भी मानवता के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद मालवा की जिम्मेदारी संभाली और सामाजिक कार्यों से इतिहास में अपने को हमेशा के लिए अमर कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में काशी से सोमनाथ तक विभिन्न मठ-मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। साथ ही समाज में गरीब, पिछडे, दलित और उपे​क्षित लोगों को समाज की धारा में जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। उन्होंने वंचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए ​शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही सामाजिक परिवेश की बेहतरी के लिए कार्य किया, जो हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहिल्याबाई होल्कर की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में आगामी 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मना रही है। इस अवसर पर केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने शासन, समाज और सभ्यता को नये आयाम दिये। साथ ही महिला सश​क्तिकरण, स्वास्थ्य और वा​णिज्य के क्षेत्र में ऐसे कार्य किये, जो आज भी मिसाल हैं। उन्होंने बच्चों, महिलाओं, बड़ों के साथ गरीब और कमजोर वर्ग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति, कर्मनीति और रणनीति को साथ लेकर अपने राज्य मालवा को आदर्श राज्य बनाने के साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के कई प्राचीन मठ-मंदिरों केा पुनरोद्धार किया। साथ ही कई सामाजिक कार्य भी किये, जो आज भी याद किये जाते हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंचासीन वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासिका होने के साथ ही एक संस्कृति प्रेमी, सभ्यता की संरक्षण और आमजन के विकास की सोच रखने वाली महिला भी थीं। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ उसका प्रचार-प्रसार किया, जिसके लिए वह आने वाली पीढि़यों के लिए भी प्रेरणादायी बनी रहेंगी। इस मौके पर जिला प्रभारी व राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाड़ी,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री विनोद देवशाली,केदारनाथ मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन जनलोकी,केदार महासभा महामंत्री अंकित सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुबोध बगवाड़ी, कृष्ण कांत जुगरान, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, केदार सभा से पंकज शुक्ला,तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी अंबिका पोस्ती,ध्रुवराज वाजपेई आदि लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *