जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो- धामी

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक ली. बैठक में सीएम धामी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट देहरादून के लिए सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने साफतौर पर कहा कि जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो|

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक में सीएम धाम कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से जो भी सुझाव दिए जा रहे हैं, उन सुझावों को पूरी गंभीरता से लेते हुए अमल में लाया जाए. जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तेजी से पूरे किए जाएं. इसके लिए सभी विभाग और कार्यदायी संस्थाएं समन्वय के साथ कार्य करें|

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं, आने वाले 50 सालों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें. देहरादून को आदर्श शहर बनाने के लिए और क्या किया जा सकता है? इसकी पूरी कार्य योजना बनाई जाए. उन्होंने अधिकारियों को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए|

सीएम धामी ने अधिकारियों को शहर की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के जो भी सुझाव आए हैं, उन सभी सुझावों पर क्या उचित समाधान निकाले जा सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जाए. साथ ही नगर निकायों को मजबूत बनाने पर ध्यान देने को कहा. ऐसी योजनाएं जिनमें केंद्र एवं राज्य का अंश 90 और 10 के अनुपात में हो, उन योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएं|

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिए. साथ ही नगर निगम क्षेत्रों में 3.75 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाने को कहा. उन्होंने कहा कि नगर निकायों को मानव संसाधन की दृष्टि से भी मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के तहत जिन कार्यों को पूरा करने के लिए बजट की और आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव बनाकर जल्द शासन को भेजा जाए|

स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड में होने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए सीएम धामी ने मुख्य सचिव को अलग से बैठक करने के निर्देश दिए. उन्होंने साफतौर पर कहा कि कार्यदायी संस्था और अधिकारी गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें. किसी भी कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को भी स्मार्ट सिटी के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए|

वहीं, जिलाधिकारी और देहरादून स्मार्ट सिटी सीईओ सोनिका ने परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना को जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन 26 परियोजनाओं पर कार्य होना था, उनमें से 10 कार्य पूरे हो चुके हैं. 4 परियोजनाओं पर अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और 12 परियोजनाओं पर कार्य गतिमान हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।