बिल पास होने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को दी बधाई – Nikhil Chetna

बिल पास होने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को दी बधाई

देहरादून। लोकसभा एवं राज्य सभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को बधाई दी है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास होना भारतीय लोकतंत्र की एक बड़ी जीत है। सरकार ने मुसलमानों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। मुझे उम्मीद है कि इस बिल के पास होने से सरकार मुसलमानों, खासकर वंचित मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए योजनाएं पेश करेगी।

श्री महाराज ने कहा कि वक्फ बोर्ड कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था।वक्फ बोर्ड में जो लोग भी काबिज होते थे वह भूमाफियाओं से मिलकर करोड़ों की जमीनों को बेच दिया करते थे। वक्फ के नियम के अनुसार काम नहीं होता था। इस बिल के पास होने से यह एक बार फिर प्रमाणित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार समाज के हर वर्ग का ध्यान रखती है।

उन्होंने कहा कि बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में निश्चित रूप से पारदर्शिता और जिम्मेदारी बढ़ाएगा, जिससे वक्फ संपत्तियों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा और उनका दुरुपयोग रोका जा सकेगा। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह समाज में भ्रम फैला रहे हैं और मुसलमानों को डराकर उनको वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी सरकार का एक ही मूलमंत्र है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।