केसीआर की खुली चुनौती, बीजेपी महाराष्ट्र जैसी कोशिश तेलंगाना में करेगी, मैं मोदी सरकार गिरा दूंगा

आज से ठीक पांच साल पहले का दौर और मौका राष्ट्रपति चुनाव का ही था। जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का जोरशोर से समर्थन किया था। ये वो दौर था जब टीआरएस सांसदों को संसद में अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पैरवी करते हुए अक्सर देखा जाता था। लेकिन अब बीजेपी और टीआरएस के बीच सूरत ए हाल बदल चुका है। बीजेपी की आज से हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई है। जिसके बाद दावा किया जाने लगा है कि अगला नंबर तेलंगाना का है। जिसको लेकर तेलंगाना के सीएम केसीआर ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दी है।

तेलंगाना में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं। लेकिन बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं कि इससे पहले ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। बीजेपी के दावों पर सीएम के चंद्रशेखर राव ने निशाना साधा है। चंद्रशेखर राव ने कहा कि मैं राज्य में अपनी सरकार गिराने के लिए बीजेपी का इंतजार करूंगा। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं। जब बीजेपी महाराष्ट्र जैसी कोशिश तेलंगाना में करे। मैं आजाद हो जाऊंगा और फिर केंद्र में आपकी सरकार गिरा दूंगा। केसीआर ने साफ कर दिया है कि अगर बीजेपी ने उनकी सरकार गिराने की कोशिश की तो वो केंद्र की मोदी सरकार को गिरा देंगे।

इसके साथ ही तेलंगाना के सीएम ने कहा कि देश में जो कुछ भी हो रहा है, वो गलत है। ऐसे में हमें चुप नहीं रहना चाहिए। हमें बदलाव की जरूरत है। लेकिन बदलाव के नाम पर कुछ भी नहीं। हमें भारतीय राजनीति में गुणात्मक बदलाव करने की जरूरत है। पीएम मोदी हैदराबाद आए हुए हैं वो यहां हमारे खिलाफ बोलेंगे। हम पर गलत आरोप लगाएंगे। लेकिन लोकतंत्र में यही होना चाहिए। वो हमारे सवालों का भी जवाब दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।