पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया ऐलान,दो नहीं तीन लाख रुपये देंगे इनाम;चौंकाने वाला है मामला

विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की धूम फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए अखबार की प्रति पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ईनाम की राशि को दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया। रावत ने कहा कि, चुनाव के दौरान यूनिवर्सिटी का झूठ गढकर फर्जी रूप से कांग्रेस पर आरोप लगाए गए।

जबकि कांग्रेस ने कभी यूनिवर्सिटी बनाने की  बात कही ही नहीं थी। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अकील अहमद की यूनिवर्सिटी बनाने की मांग से उपजा विवाद कांग्रेस का पीछ़ा नहीं छोड़ रहा। दून में दो दिन तक चली नवसंकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में यूनिवर्सिटी का मुद्दा बार बार उठने पर शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर सामने आए।

रावत ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की हार की एक वजह भाजपा द्वारा यूनिवर्सिटी के झूठ को गांव गांव तक पहुंचाना भी रहा। लेकिन,जैसे ही यूनिवर्सिटी को भाजपा ने प्रचारित करना शुरू किया,कांग्रेस ने तत्काल ही उसका खंडन भी कर दिया था। उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के किसी भी मुस्लिम ने कांग्रेस से यूनिवर्सिटी की मांग नहीं की।

फिर उसे समर्थन देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बकौल रावत, उस दौरान धामी की धूम नाम के फेसबुक पेज पर एक समाचार का उल्लेख करते हुए साबित करने की कोशिश की गई कि हरीश रावत ने यूनिवर्सिटी को समर्थन दिया है। उस झूठ के पर्दाफाश के लिए मैने उस समाचार पत्र की प्रति लाने पर पहले एक लाख, फिर दो लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया था।

जो भी व्यक्ति यह साबित कर देगा कि यह अखबार कहीं अस्तित्व में है और एक भी प्रति लाकर दिखा देगा, उसे तीन लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। यदि भाजपा कोई ऐंसा अख़बार नही दिखा पाती तो फिर इस तथ्य को भाजपा को स्वीकार करना चाहिए की उनकी वर्तमान सरकार, धामी सरकार यूनिवर्सिटी के झूठ के गर्भ से पैदा हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।