क्या उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे देवेंद्र फडणवीस ? महाराष्ट्र की सियासत में आया नया ट्विस्ट, जेपी नड्डा ने कही यह अहम बात

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत का नया अध्याय लिख रहे एकनाथ शिंदे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन मिला है। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि वो मंत्रिमंडल से बाहर रहेंगे। इसी बीच एक नया ट्विस्ट सामने आया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए और उपमुख्यमंत्री पद संभालना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र के विषय पर अभी हमारे वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह ऐलान किया है कि हमारे अगले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। साथ ही साथ उन्होंने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए इस बात का ऐलान किया कि वो व्यक्तिगत रूप में सरकार से बाहर रहकर समर्थन देंगे और भाजपा के पक्ष का पूरा समर्थन एकनाथ शिंदे को मिलेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह हमारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता का चरित्र भी दर्शाता है और यह बताता है कि हम किसी पद की लालसा में और पद के लिए नहीं हैं। हम विचार के लिए हैं और विचार को आगे रखने के साथ-साथ महाराष्ट्र की जनता का विकास हो और जन-जन की आकांक्षाएं पूरी हों। इस बात को ध्यान में रखते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का फैसला किया है लेकिन भाजपा की केंद्रीय टीम ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार में आना चाहिए और पदभार संभालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत रूप से भी आग्रह किया है और केंद्र ने इस बात को निर्देशित किया है कि देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालें और महाराष्ट्र की जनता और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकें।

एकनाथ शिंदे लेंगे शपथ

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी। ऐसे में राज्यपाल एकनाथ शिंदे को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शपथ ग्रहण कराएंगे। आज एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे और बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।