जिलाधिकारी की अभिनव पहल शहर में ही नहीं बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में भी जरतमंदो तक पहुची है – Nikhil Chetna

जिलाधिकारी की अभिनव पहल शहर में ही नहीं बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में भी जरतमंदो तक पहुची है

देहरादून दिनांक 16 अक्टूबर 2023 :  जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अभिनव पहल से युवा/ विद्यार्थी अपने भविष्य को संवार रहे है। जिलाधिकारी की अभिनव पहल से शहर में ही नहीं बल्कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में भी जरतमंदो तक पहुची है लाइब्रेरी की सुविधा, जिसके सहारे युवा अपने पठन-पाठन की दिनचर्या के साथ ही अपने ही क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। जिलाधिकारी एवं उनकी टीम को इस अभिनव पहल को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। शहर के बाद जनपद के जनपद के दूरस्थ तहसील त्यूनी में लाईब्रेरी बनने से यहां के युवाओं/विद्यार्थीयों को जंहा पठन-पाठन/प्रतियोगि परीक्षा की तैयारी की सुविधा मिली है, वहीं अभिभावक भी जिलाधिकारी/राज्य सरकार की इस पहल से बेहद प्रसन्न है। जनपद में 04 लाइब्रेरी सुचारू हो चुकी हैं जबकि 2 लाईब्रेरी पूर्ण होने की अवस्था में है। वंही जिलाधिकारी ने उन समस्त युवा/विद्यार्थियों को अपने भविष्य सवारने के लिए भरपूर फायदा उठाने को कहा। साथ ही उन्होंने भूमि की उपलब्धता एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर और लाईब्रेरी बनाने कही बात कही जिस हेतु उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सुझाव /अनुरोध करने को कहा।
देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत मॉर्डन दून लाइब्रेरी का निर्माण परेड ग्राउण्ड में लैन्सडाउन चौक के निकट किया गया है। उक्त परियोजना का उद्देश्य अधिकतम पाठकों को शिक्षा हेतु शांतिपूर्ण वातावरण एवं अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है, जिसमें दून लाइब्रेरी पूरी तरह सफल साबित हो रही है।देहरादून शहर के लोगों की तो दून लाइब्रेरी के निर्माण से विभिन्न पुस्तकों से संबंधित आवश्यकता पूरी हो रही है, लेकिन इसके अलावा अन्य स्थानों के भी विद्यार्थि है जो विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों को पढ़ना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश नहीं पढ़ पाते है। इन्ही को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा 4 स्थानों पर बच्चों के पढने के लिए लाइब्रेरी को विकसित किया जा चुका है तथा 2 स्थान पर विकसित किया जा रहा है।
1.त्यूनी ( चकराता) 2. विकासनगर ( विकासनगर)3.डोईवाला ( डोईवाला )4.सहसपुर (सहसपुर)5.कालसी ( कालसी) 6. .थानो ( रायपुर ब्लाक)इनमें से 4 लाइब्रेरी त्यूनी (चकराता) प्राथमिक विद्यालय में शुरू हो चुकी है जिसमें 35 विद्यार्थियों के पढ़ने का स्थान है।
विकासनगर ( विकासनगर) भी विद्यार्थियों को सौंपी जा चुकी है जिसमें 25 विद्यार्थी आसानी से पढ़ सकते हैं, सहसपुर (सहसपुर) भी तैयार हो चुकी है जिसका लाभ 30 विद्यार्थियों द्वारा लिया जा रहा है, डोईवाला (डोईवाला) में लाइब्रेरी बनकर तैयार है जिसमें 40-45 विद्यार्थियों के पढ़ने का स्थान है वहीं कालसी (कालसी) एवं थानो (रायपुर ब्लाक)में लाइब्रेरी को अक्टूबर माह के अन्त तक विद्यार्थियों हेतु तैयार कर लिया जाएगा।इसी के अलावा जिलाधिकारी द्वारा और अधिक विद्यार्थियों को लाइब्रेरी का लाभ पहुंचाने के उददेश्य से एक पहल को प्रारम्भ कर रहा है जिसमें देहरादून वासियों से यह अपील की गई है कि अगर उन्हें लाइब्रेरी की आवश्यकता है तो वह टोल फ्री नम्बर 18001802525 कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट करने के साथ ही दून वन एप्प पर भी आपनी रिकवेस्ट को अंकित कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।