पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

राजस्थान 6 अगस्त 2023 : राजस्थान के अलवर में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को  मौत को घाट उतार दिया. बाद में प्रेमी ने उसके शव को दिल्ली से करीब 180 किमी दूर अलवर जिले के बानसूर में लाकर गाड़ दिया. आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी दोनों सीआरपीएफ में कार्यरत हैं. पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा कर आरोपी प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की निशानदेही पर मृतक का शव बानसूर से बरामद कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. दोनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की इस साजिश को बेदह शातिराना अंदाज में अंजाम दिया. लेकिन जब उनकी साजिश के तार खुले तो हर कोई हैरान रह गया. खोह थानाप्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि हत्या का शिकार हुआ युवक संजय जाट भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके के नरेना चौथ का रहने वाला था. उसकी पत्नी पूनम जाट सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर दिल्ली में तैनात है. वहीं पर बानसूर निवासी रामप्रताप गुर्जर भी सीआरपीएफ में तैनात हैं. पूनम और रामप्रताप का कई बरसों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

हाल ही में पूनम का प्रेमी रामप्रताप बानसूर छुट्टी पर आया हुआ था. उसी दौरान उसके पास उसकी प्रेमिका पूनम का फोन आया कि पति उससे मारपीट करता है इसे समझा दो. इस पर रामप्रताप बानसूर से दिल्ली गया. वहां पहुंचने के पश्चात 31 जुलाई की देर रात को दोनों ने मिलकर संजय की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी संजय के शव को लेकर बानसूर पहुंचा. बानसूर पहुंचने के बाद कस्बे में अपने मकान के पास में ही स्थित खाली प्लॉट में उसे दफना दिया. वहीं संजय जाट के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना खोह थाना पुलिस को दी. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया. इस पर पुलिस पूनम से पूछताछ करने के बाद 4 अगस्त की रात करीब 2 बजे आरोपी रामप्रताप के घर महताला पहुंची. वहां पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत से लेकर खोह थाने ले गई. पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल किया और पूरी कहानी बयां कर दी. उसके बाद पुलिस आरोपी प्रेमी रामप्रताप को मौके पर ले गई. वहां उससे शव दफनाने की तस्दीक करवाई. फिर शव को जमीन से निकलवाया. इस दौरान एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए. बाद में मृतक के शव का बानसूर के उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।