सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी और बेटी की गला घोटकर तथा जलाकर की हत्या – Nikhil Chetna

सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी और बेटी की गला घोटकर तथा जलाकर की हत्या

जोधपुर 3 अगस्त 2023 : आर्मी क्वार्टर में मां बेटी का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार सेना के एक जवान को अपनी पत्नी और बेटी की सोते समय कथित तौर पर हत्या करने और इसे एक दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी राम प्रसाद ने कथित तौर पर रविवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने और जलने की चोटों से मौत पाए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई। डीसीपी (ईस्ट) अमृता दुहन ने बताया कि मंगलवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया। दुहान ने कहा, “रिपोर्ट में कहा गया है कि मां और बेटी दोनों की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया गया।”अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने राम प्रसाद को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की, जिसने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी रुक्मीना (25) और बेटी रिधिमा (2) की हत्या कर दी है।

सिक्किम के मूल निवासी राम प्रसाद ने जनवरी 2020 में नेपाल की रहने वाली रुकमीना से शादी की थी। वह अगस्त 2020 से जोधपुर में तैनात हैं। दुहान ने कहा कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।दुहान ने कहा, “इसलिए वह अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था और उसने उसे मारने की योजना बनाई। उसने अपनी जिम्मेदारी से छुटकारा पाने के लिए अपनी नवजात बेटी को भी मारने का फैसला किया।” अधिकारी ने कहा कि उसने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और फिर अपनी बेटी का गला घोंट दिया जब वे सुबह लगभग 4 बजे अपने बिस्तर पर सो रहे थे और फिर सबूत मिटाने के लिए उन पर पेट्रोल डालकर जला दिया।उसके बाद, वह घर से बाहर भागा और दावा किया कि उसकी पत्नी और बच्चा कूलर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में जल गए हैं और उसने उन्हें बचाने की कोशिश की पुलिस ने कहा कि राम प्रसाद को ‘नायक’ से ‘क्लर्क’ के पद पर पदोन्नत किया गया था और वह सोमवार को प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु जाने वाले थे। पुलिस और सेना के कुछ अधिकारियों को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर शुरू से ही राम प्रसाद पर शक था। पुलिस ने पहले ही राम प्रसाद के खिलाफ उसकी यूनिट के सूबेदार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।