प्लांट की अचानक बिजली ऑन हो गई और शॉर्ट सर्किट से एक धमाका हुआ और क्षणभर में सबकुछ तबाह हो गया – Nikhil Chetna

प्लांट की अचानक बिजली ऑन हो गई और शॉर्ट सर्किट से एक धमाका हुआ और क्षणभर में सबकुछ तबाह हो गया

चमोली 20 जुलाई 2023 : चमोली में करंट लगने से 16 लोगों की मौत की खबर ने हर किसी का स्तब्ध कर दिया। हादसा होने के बाद झुलसे पीड़ितों के साथ चमोली जिले के सेम डूंगरा गांव से एम्स ऋषिकेश आए दीपक फर्स्वाण बताते हैं कि मंगलवार रात को हरमनी गांव के युवक की प्लांट परिसर में मौत हो गई थी।बुधवार सुबह ग्रामीणों को गणेश के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मरने की सूचना मिली। क्षेत्र के युवक की मौत सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में चमोली की ओर दौड़े। जिसमें हरमनी के प्रधान पति सुरेंद्र सिंह, रांगतोली के प्रधान सुखदेव सिंह, हरमनी के पूर्व प्रधान मनोज, बीडीसी सदस्य नरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।पंचनामा की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों ने मांग रखी कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर लोगों ने कहा कि जब तक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को संचालित करने वाली कंपनी के अधिकारी आश्वासन नहीं देते तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे। इसी को लेकर वहां पर हल्की गहमा गहमी होती रही।

प्लांट की अचानक बिजली ऑन हो गई और शॉर्ट सर्किट से एक धमाका हुआ और क्षणभर में सबकुछ तबाह हो गया। इस दौरान कई लोग करंट की चपेट में आ गए। जैसे-तैसे धक्का मारकर वहां पर दरवाजा खुलवाया। इस दौरान कुछ लोग भागते हुए जान बचाने के लिए अलकनंदा नदी में भी कूद गए।प्रत्यक्षदर्शी सुभाष खत्री ने बताया कि – सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर जैसे ही बिजली आई, तो लोग करंट की चपेट में आने लगे। 11 बजकर 29 मिनट पर बिजली चले गई। सिर्फ तीन मिनट में ही सबकुछ तबाह हो गया। जिसने भी प्लांट के प्लेटफार्म के बाद जाली वाले रास्ते में जाली पर टच किया, वह जमीन पर गिर कर झुलस गया और घायल हो गया।

पवन राठौर ने बताया कि प्लांट के बाहर लोहे के एंगल पर बिजली की चिंगारियां निकलने लगी और प्लांट के अंदर से धुंआ आने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दीपक फरस्वाण ने बताया कि हादसे के चंद मिनट पहले वह प्लांट के बाहर आ गया था। वह कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि इधर-उधर से लोगों की चीख पुकार सुनाई दी। जिन लोगों को करंट लगा, वे चंद सेंकड में जमीन पर गिर गए। करंट से उनके शरीर बुरी तरह से झुलस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nikhil Chetna एक ऐसी साइट लगती है जहाँ रोज़मर्रा के फैसलों को ज़्यादा जागरूक, शांत और सोच-समझकर लेने की बात सामने आती है। यहाँ ध्यान इस बात पर है कि किसी भी चमकदार वादे या जल्दी मिलने वाले फायदे के पीछे भागने से पहले स्थिति को ठीक से समझा जाए। यही तरीका सिर्फ आत्मविकास या निजी चुनावों में नहीं, बल्कि ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल मनोरंजन और पैसे से जुड़े फैसलों में भी काम आता है। स्विट्ज़रलैंड में ऑनलाइन कैसीनो की बात आए, तो सावधानी और भी ज़रूरी हो जाती है। सुंदर वेबसाइट, बड़ा बोनस या आसान रजिस्ट्रेशन अपने आप में भरोसे की गारंटी नहीं होते। पहले यह समझना बेहतर है कि ऑपरेटर के पास वैध लाइसेंस है या नहीं, ESBK की भूमिका क्या है, भुगतान, सीमाओं और खिलाड़ी सुरक्षा से जुड़े नियम कैसे काम करते हैं। ऐसे कानूनी ढांचे, लाइसेंस, ESBK की निगरानी और आम गलतियों को समझने के लिए उपयोगी जानकारी यहाँ मिल सकती है: l legale Online-Casinos in der Schweiz findenइसके बाद कानूनी प्लेटफॉर्म और जोखिम भरे ऑफशोर विकल्पों में फर्क करना काफी आसान हो जाता है। आखिर में, Nikhil Chetna जैसी सोच डिजिटल मनोरंजन में भी संतुलित निर्णय लेने में मदद करती है। नियम, लाइसेंस और संभावित जोखिम जितने साफ होंगे, उतनी ही कम गलतफहमियाँ और गलत चुनाव होंगे।